"वर्षा ऋतु"

जब बारिश की पहली शीतल बूंदे धरती पर गिरती है और पानी के बूंदों से मिट्टी में सोन -सोन सा महक आता है |चारों ओर वर्षा की बूंदों से पता चल जाता है कि वर्षा ऋतु का आगमन हो गया है| चारों तरफ एक अलग सा मिट्टी में सुगंध आ जाता है चारों ओर हवाएं तेज तेज चलने लगती हैं, तो लगता है कि वर्षा ऋतु आ गया|

वर्षा ऋतु का सभी ऋतु में एक विशेष महत्व है| यह ऋतु सभी ऋतु में सबसे महत्वपूर्ण ऋतु है| इस ऋतु के आगमन से सभी तरफ खुशियों का माहौल छा जाता है| चारों ओर हवाएं चलती है| बारिश की पहली बूंदे जब हाथ से टकराती है, तो जो आनंद मिलता है वह सबसे अनूठा होता है|

वर्षा ऋतु के आगमन होते ही चारों तरफ हर्ष और उल्लास का माहौल बन जाता है| वर्षा की पहली बूंदे जब पेड़ों पर गिरती है, तो मानो ऐसा लगता है जैसे पेड़ों में नई ऊर्जा आ गई हो| पेड़ झूम-झूम के नाचने लगते चारों और खुशियां छा जाता है| मोर जंगल में नाचने लगती है और उनकी आवाज से मन को बड़ा सुकून मिलता है|

वर्षा ऋतु के आते ही सबसे ज्यादा खुशी किसान के घर में होता है| जिस दिन से बारिश शुरू होता है, उस दिन से किसान के घर में जैसे उत्सव हो|जब बारिश की पहली बूंद किसान के खेतों में गिरता है, तो किसान के मन को अति आनंद प्राप्त होता है| बारिश किसान के लिए प्राणों से भी प्रिय है क्योंकि वर्षा की बूंदों से ही खेत की सिंचाई होती है| जब बारिश अच्छी होती है, तो फसल अच्छा होता है| जब बारिश की बूंदों से फसल अच्छा होता है, तो किसान के घर में उत्साह होता है|

वर्षा ऋतु का सबसे ज्यादा महत्व किसान को होता है क्योंकि किसान के खेत की सिंचाई इसी पर निर्भर होती है| वर्षा ऋतु के आने से खेत तक सिंचाई बहुत अच्छी होती है, जिससे अच्छी फसल होती है और चारों तरफ हरियाली छा जाता है|

वर्षा ऋतु की बूंदों से जमीन में पानी का स्तर भी बढ़ता है| वर्षा ऋतु के आने से जहां भी अकाल पड़ा होता है, वहां पर पानी का मात्रा बढ़ जाता है|चारों ओर हरियाली हरियाली हो जाती है| वर्षा ऋतु के पानी को सब एक जगह पर इकट्ठा करते हैं, जोकि बहुत काम में आता है|

जिस साल वर्षा अच्छे से नहीं होती और वर्षा ऋतु के आगमन में देरी होती है, उस साल फसल अच्छी नहीं होती है|चारों तरफ अकाल सा छा जाता है| चारों तरफ परेशानी ही परेशानी शुरू हो जाती है| सब पानी के लिए तरसने लगते हैं, खेतों की सिंचाई अच्छी नहीं हो पाती|

वर्षा ऋतु के अनेकों फायदे होते हैं, इसीलिए वर्षा ऋतु सबसे खास ऋतु है| वर्षा ऋतु भारत में जून के अंतिम सप्ताह से आता है और सितंबर के अंतिम सप्ताह तक रहता है| जब बारिश होती है, तो सब हर्ष और उल्लास से नाचने लगते हैं| वर्षा ऋतु का इसीलिए बहुत महत्व होता है| इस ऋतु के बिना खेती संभव नहीं हो सकता इसलिए इस मौसम का बहुत महत्व होता है क्योंकि ज्यादातर लोग भारत में कृषि करके अपना जीवन यापन करते हैं| भारत में वर्षा ऋतु को बहुत महत्व दिया जाता है|

धन्यवाद!


Comments

Post a Comment

Popular Posts