शनिवार का महत्व और पूजा

शनिवार  का अपना अलग ही महत्व होता| है इस दिन भगवान शनिदेव और बजरंगबली की पूजा होती है| इस दिन सब भक्तजन भगवान शनिदेव और प्रभु बजरंगबली की पूजा करने के लिए मंदिर जाते हैं| शनिवार के नाम से ही पता चलता है कि शनिवार का नाम शनिदेव के नाम पर रखा हुआ है| 

शनिवार को सभी भक्तजन मंदिर इसलिए जाते हैं ताकि अपना हर संकट का निवारण कर सके| शनिवार का दिन भगवान शनि को प्रिय होता है| इस दिन भक्तजन मंदिर में शनि देव को तिल का तेल या सरसों का तेल चढ़ाते हैं, ताकि उनकी हर संकट का निवारण हो सके| शनि देव धर्मराज हैं| लोग उनकी पूजा करके अपनी हर मनोकामना को पूरी करते है| उनकी पूजा करने से हर संकट से निवारण हो जाता है और शनिवार को पूजा करना सबसे उत्तम माना जाता है|

शनिवार के दिन संकट मोचन हनुमान जी का भी पूजा होता है| प्रभु हनुमान जी को संकट मोचन इसलिए कहा जाता है क्योंकि वह हर संकट का निवारण कर देते हैं, इसलिए शनिवार को उनका भी पूजा होता है| भगवान बजरंगबली का शनिवार और मंगलवार को पूजा विशेष रूप से होता है| इस दिन पूजा करने से आपके सभी संकट, सभी कष्ट दूर हो जाते हैं| सभी विघ्नों का निवारण हो जाता है, इसलिए लोग शनिवार को बजरंगबली का पूजा करते हैं|

शनिवार का दिन सबसे खर माना जाता है| इस दिन कुछ कार्यों को नहीं करना चाहिए| जिन कार्यों को नहीं करना चाहिए वह कार्य निम्नलिखित हैं :-

i)   शनिवार को कोई भी लौह पदार्थ नहीं लेना चाहिए| 

ii)   शनिवार को घर के कार्यों के लिए तिल या सरसों का तेल नहीं लेना चाहिए सिर्फ चढ़ाने के लिए इस दिन के लिए सरसों का तेल लिया जाता है|  

iii)  इस दिन बाल या नाखून नहीं काटे जाते हैं|

iv)  शनिवार के दिन किसी को अपने घर के लौह पदार्थ  भी नहीं देना चाहिए|

जब लोगों पर साढ़ेसाती चलता है या कोई समस्या आती है तो लोग इस दिन प्रभु शनिदेव और प्रभु बजरंगबली का पूजन करते हैं जिससे उनका सभी कष्ट दूर हो जाता है| लोग इस दिन मन्नत मांगते हैं|

शनि देव का पूजन निम्नलिखित प्रकार से होता है :-

i)  लोग इस दिन भगवान शनि को सरसों या तिल्ली का तेल चढ़ाते हैं|

ii)  लोग इस दिन भगवान शनि की माला जाप करते हैं|

iii)  लोग पुष्प चढ़ाकर भी उनकी पूजा करते हैं|

iv)  लोग उनकी पूजा उनकी मंत्र उच्चारण करके करते हैं |

बजरंगबली की पूजा निम्नलिखित है प्रकार की होती है :-

i)  लोग बजरंगबली की पूजा सिंदूर में तेल डालकर महावीरी बनाकर उनकी मूर्ति पर लगाते हैं|

ii)  लोग उनकी पूजा हनुमान चालीसा और सुंदरकांड पढ़कर करते हैं|

iii)  लोगों की पूजा पुष्प चढ़ाकर करते हैं|

iv)  लोगों को पीला मीठा बनाकर उनको चढ़ाते हैं|

v)  लोग उनकी पूजा भगवान राम की स्तुति से करते हैं| 

इनसे भगवान शनिदेव और बजरंगबली की पूजा करने से घर का हर संकट दूर होता है, हर कष्ट का निवारण हो जाता है और जीवन खुशहाल में हो जाता है| यही कारण है कि इस दिन का महत्व बहुत अत्यधिक हो जाता है|







Comments

Popular Posts