रविवार का महत्व

रविवार का दिन बहुत महत्वपूर्ण होता है| इसका अपना अलग विशेष महत्व है| यह दिन सप्ताह के 7 दिनों में से एक होता है| रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित है| रविवार का उत्पत्ति "रवि" नाम से हुआ है जिसका अर्थ होता है 'सूर्य'| यह दिन भगवान सूर्य के नाम पर रखा हुआ है, इसलिए इस दिन भगवान सूर्य का पूजा होता है|

रविवार को भगवान सूर्य का पूजा का विशेष महत्व होता है| इस दिन भगवान सूर्य की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है| वैसे तो लोग हर दिन प्रभु सूर्य देव को जल अर्पण करते हैं| लेकिन रविवार को जल अर्पण करने का विशिष्ट महत्व होता है| हर भारतीय रविवार को सूर्य देव को जल अर्पण करते हैं| इस दिन पूजा करने से सूर्य देव सभी की हर मनोकामना पूरी हो जाती है|

हिंदू पौराणिक कथा की माने तो सूर्य देव सभी ग्रहों के स्वामी है| सूर्य देव, शनि देव के पिता है| सूर्य देव की आराधना करने से शनिदेव भी लोगों की रक्षा करते हैं|

भगवान सूर्य की पूजा निम्नलिखित प्रकार से किया जा सकता है :-

1)  लोग इस दिन पुष्प चढ़ाकर सूर्य देव का पूजा करते हैं|

2)  लोग उनके मंत्रों का उच्चारण करके उनकी पूजा करते हैं|

3)  लोग प्रात उठकर जल चढ़ाकर इनकी पूजा करते हैं|

4) लोग जैसा मन्नत मांगते वैसे इनकी पूजा करते हैं इनकी पूजा का कोई खास विधि नहीं होता है |

भगवान सूर्य सभी वेदों के ज्ञाता है| उन्होंने स्वयं प्रभु हनुमान जी को शिक्षा दी है| वह बहुत बड़े ज्ञानी हैं और साथ ही साथ बहुत बड़े गुरु है, इसलिए लोग उनसे ज्ञान का भी वरदान लेते हैं|

रविवार को प्रभु सूर्य देव के पूजा करने से सभी मनोकामनाएं और इच्छा पूरी होती है| घर में सुख समृद्धि का वास होता है, इसलिए यह दिन बहुत खास और महत्वपूर्ण होता है|

Comments

Popular Posts