आत्मविश्वास

 हमारे जीवन में आत्मविश्वास बहुत महत्व रखता है| जीवन में आत्मविश्वास के बिना कोई कुछ नहीं कर सकता| एक व्यक्ति बिना आत्मविश्वास के हारा हुआ व्यक्ति कहलाता है| जिस व्यक्ति में आत्मविश्वास नहीं वह कुछ नहीं कर सकता आत्मविश्वास से बड़ी बड़ी जंग जीती जा सकती है|

आत्मविश्वास का अर्थ होता है अपने ऊपर विश्वास रखना| यदि हम अपने ऊपर ही विश्वास नहीं रखेंगे, तो जीवन में हम कुछ नहीं कर पाएंगे क्योंकि जब हमने खुद पर विश्वास नहीं, तो दूसरे क्यों हम पर विश्वास रखें इसलिए आत्मविश्वास होना बहुत जरूरी है|

जब हम कहीं काम पर जाते और आत्मविश्वास के साथ कुछ करते हैं,आत्मविश्वास के साथ सबसे बोलते हैं, आत्मविश्वास के साथ सभी जवाब देते हैं, तो उनको भी हम पर विश्वास होता है और वह हमें नौकरी पर रख लेते हैं| यदि हमें खुद पर विश्वास नहीं होगा, तो हम ना तो उनको कुछ विश्वास दिला पाएंगे, ना हम खुद कुछ कर पाएंगे| आत्मविश्वास बहुत आवश्यक है|

आत्मविश्वास जरूरी है लेकिन अति आत्मविश्वास ठीक नहीं होता| अति आत्मविश्वास से लोगों का पतन हो जाता है इसलिए पति आत्मविश्वास ठीक नहीं है|

आत्मविश्वास से हम बड़े-बड़े लोगों का दिल जीत सकते हैं| यदि हम कुछ आत्मविश्वास के साथ बोलते हैं, तो गलत आदमी को भी सुधार देते है| आत्मविश्वास के साथ हम लोगों को सुधार सकते हैं| गलत राह से उनको वापस सही राह पर ला सकते हैं| आत्मविश्वास इसलिए बहुत जरूरी है|

आत्मविश्वास वाला व्यक्ति बड़े से बड़े लोगों को भी अपनी बात के आगे झुका सकता है और उनसे अपनी बात मनवा भी सकता है|

आत्मविश्वास के साथ हम अपने आप को बदल सकते हैं| आत्मविश्वास से किसी का जीवन बदल सकता है| आत्मविश्वास से सफलता का सीढ़ी चढ़ सकते हैं इसलिए  आत्मविश्वास बहुत जरूरी है| हम सभी को अपने अंदर आत्मविश्वास को हमेशा बनाए रखना चाहिए और अपना अच्छा ही देना चाहिए|

Comments

Post a Comment

Popular Posts